भीड़ ने जनसभा में राहुल गांधी को लगाई आवाज, कब करेंगे आप शादी?, राहुल बोले- “अब तो जल्दी करनी पड़ेगी शादी”

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रायबरेली में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां अचानक से भीड़ में राहुल गांधी से शादी के बारे में पूछा तो राहुल ने ऐसा जवाब दिया कि लोगों को होने लगा यकीन।

अपने लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे राहुल

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। आज वह यहां एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। राहुल मंच पर खड़े होकर जनसभा को संबोधित कर रहे थे और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे थे। तभी अचानक से भीड़ में खड़े लोग राहुल गांधी से सवाल पूछने लगे आप कब शादी करेंगे। राहुल गांधी तक सवाल पूछ रहे लोगों की आवाज नहीं पहुंची। तो उन्होंने अपने पास में खड़े लोगों से पूछा यह लोग क्या कह रहे हैं। तब तक राहुल गांधी तक आवाज पहुंच चुकी थी। राहुल ने भीड़ में लोगों की आवाज को सुना जिसमें वह राहुल से पूछ रहे थे आप शादी कब कर रहे हैं। राहुल ने भीड़ के सवाल का जवाब देते हुए कहा अब तो जल्दी शादी करनी पड़ेगी।

इस दिन रायबरेली में डाले जाएंगे वोट

रायबरेली में 20 मई को पांचवे चरण के लिए मतदान होना है। जिसको लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां राहुल गांधी को जताने के लिए प्रियंका गांधी लगातार एक विशेष अभियान चला रही हैं। यहां एक दिन में प्रियंका गांधी 16 गांव का दौरा कर रही हैं और लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं। बताते चलें कि कन्नौज लोकसभा सीट के लिए राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया था तो वही 17 मई को अखिलेश यादव राहुल गांधी के लिए एक जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं।यहां कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन अपनी पूरी ताकत लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button