दिल्ली वालों का भीषण गर्मी से हुआ बुरा हाल, तो यूपी-बिहार अन्य राज्यों का कैसा है हाल

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है और इस भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तेज गर्म हवाएं चल रही है। ऐसे में लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं।

भीषण गर्मी से देश में मचा हाहाकार

देश में भीषण गर्मी इस वक्त जनता को काफी परेशान कर रही है। आलम ऐसा हो गया कि लोग अपने घर से दिन में बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगती है। शाम तक मौसम में गर्माहट रहती है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। इस वक्त दिल्ली वालों का बहुत बुरा हाल देखने को मिल रहा है। यहां हीटवेव के कारण सड़कों पर लोगों का निकलना कम हो गया है।यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है। वही मौसम विभाग की माने तो कुछ दिन तक और इसी तरीके की गर्मी पड़ती रहेगी।

बाकी के राज्यों का कुछ ऐसा है हाल

दिल्ली के अलावा बाकी की और प्रदेशों की बात की जाए तो बिहार में इस वक्त लोग गर्मी से काफी परेशान है। लेकिन उन्हें गर्मी से निजात जल्दी मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया गया था लेकिन बारिश नहीं हुई है। वहीं अगर बात उत्तर प्रदेश की की जाए तो 26 मई से हीटवेव और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन यूपी में एक-दो दिन से ठंडी हवाएं चल रही है जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है। यहां अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 दर्ज किया गया है।वही हरियाणा और राजस्थान वालों का बुरा हाल है यहां पारा 47 के पार पहुंच गया है। राजस्थान में तो मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है लोगों से अपील की है कि वह कम से कम अपने घरों से बाहर निकले। तो वही हरियाणा का भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला है। बाकी के राज्यों में भी कुछ इसी तरह की गर्मी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button