मुहर्रम पर बेरमो में हुआ भयानक हादसा

ताजिया जुलूस के दौरान बोकारो के बेरमो अनुमंडल के खेतको में एक बड़ा हादसा हुआ. यह घटना पेटरवार थाना क्षेत्र में हुई थी। 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार में ताजिया उठाने के दौरान सटने से चार लोगों की हुई मौत!

घटना में आठ लोग गंभीर झुलस गए हैं। घायलों में से एक की स्थिति अत्यंत गंभीर है। घटना के बाद स्थान पर हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद, सभी घायलों को डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बोकारो रेफर किया गया।

घायलों के परिजनों ने अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने पर हंगामा किया, जिसके बाद सभी अपने-अपने वाहनों से बोकारो बीजीएच पहुंचे। यहां सभी को इलाज दिया जा रहा है, लेकिन एक की हालत चिंताजनक है। बहुत से स्थानीय लोग अस्पताल में पहुंचे हैं, जिनमें घायलों के स्वजन भी शामिल हैं।

मृतकों को आसिफ रजा (21 साल), एनामुल रब (35 साल), गुलाम हुसैन (18 साल) और साजिद अंसारी (18 साल) बताया गया है। बोकारो जनरल अस्पताल में सालुद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहमद, फिरदौस अंसारी, मेहताब अंसारी, आरिफ अंसारी, शहबाज अंसारी, मोजोबिल अंसारी और साकिब अंसारी का उपचार चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button