Tech News: 17 मई को लॉन्च होगा Samsung का यह स्मार्टफोन.. कमाल का है फीचर्स

Samsung का यह अपकमिंग फोन 45w के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा

Samsung Smartphone: सैमसंग का Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन भारत में आगामी 17 मई को लॉन्च होगा। Samsung ने इसकी जानकारी अपने X हैंडल पर शेयर की है। Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन में स्लीक डिजाइन और वीगन लेदर का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें सिलाई का पैटर्न भी मिलेगा।

जानिए फीचर्स के बारे में 

Samsung Galaxy F55 के रियर में ट्रिपल कैमरे का सेटअप मिलेगा। Samsung के इस फोन में 50MP का रियर और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल HD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले दिया जायेगा। Samsung के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की हैवी बैटरी और 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Samsung का यह फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आएगा। Samsung के इस स्मार्टफोन में स्लीक डिजाइन और वीगन लेदर का इस्तेमाल किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Raisin Black और Apricot Crush कलर वैरिएंट में पेश किया जाएगा। इस फ़ोन में 8gb के साथ 8gb एक्सपेंडेबल, और 12gb के साथ 12gb एक्सपेंडल रैम फोन में होगी।

इस वेबसाइट पर होगा लॉन्च

Samsung Galaxy F55 को 17 मई को दिन में 12 बजे Flipkart और Samsung.com पर लॉन्च किया जाएगा। जबकि कुछ चुनिंदा स्टोर्स पर भी यह उपलब्ध रहेगा। इस फोन की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 

Related Articles

Back to top button