Tech News: मोटोरोला ने लॉन्च किया 12gb रैम वाला सस्ता फोन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Motorola ने एक कदम बढ़ते हुए अपने 12gb रैम वाले एक धांसू फोन को लांच किया है। कम कीमत में तगड़े फीचर्स मिलते हैं इस फ़ोन में w

Motorola Edge 50 Fusion: अपने किफायती मगर मजबूत स्मार्टफोन के लिए जाने जानी वाली मोटोरोला ने अब मार्केट में एक और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का नाम Motorola Edge 50 Fusion है।

जानिए फीचर्स 

Motorola का यह फोन 12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस स्मार्टफोन से Redmi, Realme, Vivo, Samsung, Oppo जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए चुनौती मिलेगी। Motorola Edge 50 Fusion दो स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में लांच हुआ है। इस फ़ोन को तीन कलर ऑप्शन Forest Blue, Hot Pink और Mashmallow Blue में खरीदा जा सकता है।

जानिए डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा के बारे में 

Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की स्क्रीन POLED कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता मिलता है। इसका डिस्प्ले फुल एचडी प्लस का होगा। इस फोन के डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है। Motorola का यह फ़ोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। Motorola का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। Motorola का यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Motorola Edge 50 Fusion के रियर में 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola के इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा।

Motorola के 8GB RAM + 128GB वैरिएंट की कीमत 22999 रुपए और 12GB RAM + 256GB  की कीमत 24999 है। Motorola के इस फोन को ई कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट की गई है। इसका पहला सेल 22 मई को दिन में 12 बजे लगेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button