अफगानिस्तान: कुंदुज में तालिबानी कहर, भीषण जंग के बाद सरकारी इमारतों पर किया कब्जा

 

 

उत्तरपूर्व अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में तालिबानी लड़कों ने अहम सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लिया है। सरकारी बलों का हवाई अड्डे और उनका अपने अड्डे पर ही नियंत्रण रह गया है। एक प्रांतीय असेंबली के सदस्य ने रविवार को यह जानकारी दी। अमेरिका की ओर से अगस्त अंत तक सभी सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद हाल के दिनों में तालिबान ने आक्रामक तरीके अफगानिस्तान पर कब्जे का अभियान छेड़ दिया है।

विद्रोहियों ने शुक्रवार को जरांज पर नियंत्रण के साथ अपने पहले प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया, जोकि ईरान बॉर्डर से सटे अफगानिस्तान के दक्षिणी निमरोज प्रांत में है। शनिवार को उत्तरी प्रांत जोजान के डिप्टी गवर्नर ने कहा कि प्रांतीय राजधानी शेबर्गान का बाहरी इलाके पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया है।

अफगानी सुरक्षाबलों के एक प्रवक्ता ने कहा, ”कुदुंज में भीषण जंग चल रही है। सुरक्षाकर्मी शहर को बचाने के लिए लड़े, जोकि रणनीतिक रूप से अहम है, क्योंकि यह खनिज संपन्न उत्तरी प्रातों और मध्य एशिया का गेटवे है।” प्रांतीय जनप्रतिनिधि ने रॉयटर्स को बताया कि विद्रोहियों ने 270,000 की आबादी वाले कुदुंज शहर में अहम इमारतों पर कब्जा कर लिया है।

कुंदुज प्रोविंसियल असेंबली के सदस्य अमरुद्दीन वली ने कहा, ”कल दोपहर को भीषण लड़ाई शुरू हुई। सभी सरकारी मुख्यालय तालिबान के कब्जे में आ गए हैं। केवल आर्मी बेस और एयरपोर्ट ही अफगान सुरक्षाबलों के नियंत्रण में है, जहां वे तालिबान को पहुंचने से रोकने की कोशिश में जुटे हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रूहुल्ला अहमदजाई ने कहा कि विशेष बलों को कुंदुज भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 14 शव और 30 से ज्यादा घायल अस्पताल पहुंचाए गए हैं।
 

Related Articles

Back to top button