बीजेपी के एमएलए टी राजा सिंह को मिली जमानत, हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन|

भारतीय जनता पार्टी के नेता टी राजा सिंह को पैगम्बर मोहम्मद पर एक विडियो में दिया अपमानजनक बयान|

भारतीय जनता पार्टी के नेता टी राजा सिंह को पैगम्बर मोहम्मद पर एक विडियो मे अपमानजनक बयान देने के लिए पुलिस ने उन्हे मंगलवार को गिरफ्तार किया था|

टी राजा सिंह के खिलाफ रातभर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए| विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फरुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था| उस वीडियो को कुछ समय बाद सोशल मीडिया से हटा दिया गया था|

वीडियो में सिंह कथित तौर पर धर्म के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं| वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले में गिरफ्तार कर लिया था| गिरफ्तार करने के बाद टी राज्य सिंह को स्थानीय अदालत मे पेश किया गया था| अदालत मे ले जाने के बाद उनके वकील के इस तर्क से जमानत मिल गई की पुलिस ने इस मामले मे गिरफ़्तारी से पहले दंड प्रक्रिया संहित की धारा-41 के तहत उनके मुवक्किल को नोटिस जारी नहीं किया था| सिंह की रिहाई से नाराज लोग मंगलवार देर रात सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद चारमीनार इलाके सहित शहर के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (चारमीनार) जी. बिक्षम रेड्डी ने कहा, ” जहां भी आवश्यकता थी वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। रात को प्रदर्शन किया गया था। हालांकि स्थिति अब शांतिपूर्ण बनी हुई है। ”ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के विधायक पुराने शहर के कई हिस्सों में पहुंचे जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम युवकों ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी पर हंगामे के बाद भाजपा ने सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button