मंत्री स्वाति सिंह बोलीं- किसान BJP से दुखी नहीं:विपक्षी दल किसानों को बरगला रहे,

वे नाराज होते तो सीएम योगी को सुनने न आते

महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने सपा और कांग्रेस को रैली करने वाली पार्टी बताया।

वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा करने आईं महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने विपक्षियों को जमकर घेरा। कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी के अलावा सभी दल रैलियों में जुट जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्नियंका गांधी की न्याय रैली पर भी तंज कसा। किसानों की नाराजगी के मुद्दे पर कहा कि विपक्षी उन्हें बरगला रहे हैं।

स्वाति सिंह ने कहा कि ये विपक्षी पार्टियां चुनाव का मौका देखकर सिर्फ रैली करती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा काम करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और दूसरी पार्टियों में यही अंतर देखने को मिलता है।

मीडिया के सवालों से बचतीं मंत्री स्वाति सिंह।

सभी विरोध करने वाले किसान नहीं

स्वाति सिंह ने लखीमपुर-खीरी के मामले में सपा और कांग्रेस के सरकार पर लगाए आरोपों को खारिज किया। कहा कि यदि किसान संतुष्ट नहीं होते तो लखनऊ की किसान सम्मान रैली में इतने लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने नहीं आते। मंत्री ने बताया कि सभी किसान संतुष्ट हैं। उन्हें कुछ लोगों द्वारा बरगलाया जा रहा है। सभी विरोध करने वाले किसान नहीं हैं। किसान बीजेपी सरकार से दुखी नहीं है।

7 डेज फाउंडेशन के कार्यक्रम में मंत्री स्वाति सिंह।

मीडिया के सवालों से बचती रहीं मंत्री

मंत्री स्वाति सिंह इस दौरान मीडिया के सवालों से बचती रहीं। सवाल का जवाब दिए बिना ही एक संगठन के कार्यक्रम में जाने के लिए निकल गईं। 7 डेज संगठन ने महिलाओं के पीरियड पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें चीफ गेस्ट के तौर पर बोलते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को छिपाए नहीं। इस पर लड़कियां खुलकर अपने विचार रखे और एक-दूसरे से साझा करें। ऐसा करने से ही काफी हद तक समस्या से निजात मिल जाती है। बता दें कि 7 डेज, एक सामाजिक संस्था है, जिसके आज 2 साल पूरे होने पर महिला सशक्तिकरण और ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड पर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button