सिवनी : एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध 28 से.मी. अभी भी खाली

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित एशिया का सबसे बडा मिट्टी का बांध संजय सरोवर परियोजना भीमगढ बांध रविवार शाम को 28 से.मी. खाली है। ज्ञात हो कि बांध का लेवल 519.38 मीटर है जिसमें बांध 519.10 मीटर भर चुका है।

संजय सरोवर परियोजना भीमगढ बांध के अनुविभागीय अधिकारी उदयभान सिह मर्सकोले ने रविवार की शाम को जानकारी देते हुए रविवार को भीमगढ बांध 519.38 सेमी में 519.10 मीटर भर चुका है जो कि 28 सेमी खाली है। ज्ञात हो कि सिवनी जिले में इस बांध के पानी का 80 प्रतिशत व बालाघाट जिले में 20 प्रतिशत किया जाता है।

भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2020 से 11 अक्टूबर 20 तक 1254.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त विकासखंडवार वर्षा की जानकारी के अनुसार 11अक्टूबर तक विकासखंड सिवनी में 1646.8 मि.मी, कुरई में 1335.4 मि.मी., बरघाट में 1592.8 मि.मी., केवलारी में 1288.8 मि.मी., छपारा में 1288.7 मि.मी., लखनादौन में 849.5 मि.मी., धनौरा में 915.0 मि.मी., घंसौर में 1122 मि.मी., इस प्रकार कुल 10039.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। ज्ञात हो विगत वर्ष 11 अक्टूबर 2019 को कुल 11227.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button