मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध कार, छावनी में तब्दील हुई मुंबई 

मुंबई उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर  के बाहर जिलेटिन से भरी कार बरामद होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया। मुंबई पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी लगाकर चेकिंग अभियान चला रही है। इस बीच संदिग्ध गाड़ी के अंदर से एक लेटर भी मिला है। इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूरी पर गुरुवार की शाम एक संदिग्ध कार के मिलने से हड़कंप मच गया। स्कॉर्पियो कार से 20 जिलेटिन छड़ें बरामद हुईं। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। कार में से एक लेटर भी बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें-8 करोड़ व्यापारियों का भारत बंद आज, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर 

इसके बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई। चेक पोस्ट्स पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। इस दौरान आने-जाने वाली हर गाड़ियों की चेकिंग की गई। घटना के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मुकेश अंबानी के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुकेश अंबानी के पास पहले से Z+ सिक्योरिटी कवर है।

गामदेवी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कारमाइकल रोड पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार खड़ी मिली। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें पहुंच गईं। कार की जांच की गई, जिसमें विस्फोटक सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाली जिलेटन छड़ें बरामद हुईं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button