रामलीला मैदान से सुनीता केजरीवाल पढ़ेंगी अरविंद केजरीवाल का संदेश

महारैली की तैयारियां पूरी, लोकतंत्र बचाने की मांग पर विपक्ष एक साथ

रामलीला मैदान तैयार हो चुका है। आप के आह्वान पर इंडिया गठबंधन आज महारैली कर रहा है। यह महारैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को लेकर है। इस रैली में 28 दलों के नेता शामिल होंगे जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं।

इस रैली में सुनीता केजरीवाल खासतौर से अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाएंगी, जो केजरीवाल ने जेल से लिखा है।

हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि इस महारैली का मकसद देश का लोकतंत्नेर बचाने के लिए हो रही है, न कि किसी व्यक्ति विशेष को बचाने की कोशिश की जा रही है।

अगर ये महारैली सफल रहती है, तो इसका फायदा पूरे इंडिया गठबंधन होगा।

 

Related Articles

Back to top button