कहीं लूट तो कहीं छेड़खानी, गोलियां भी चल रही; सुरक्षा के नहीं इतजाम

सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव में बेखौफ बदमाश:

दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होने से पहले पुलिस ने गश्त की थी।

सुल्तानपुर में दशमी से दुर्गापूजा का त्योहार चल रहा है। इससे पहले खाकी की ताकत के लिए पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर अपनी दहशत कायम रखने के लिए बूट पटके। पुलिसिया सायरन सुनकर और पुलिस की लंबी कतार देखकर लोग भौचक्के रह गए, आखिर हुआ क्या? फिर खुद ही समझ गए त्योहार आ गया तो पुलिस फ्लैग मार्च कर रही। लेकिन यह फ्लैग मार्च केवल फोटो तक सीमित रहा। शहर से लेकर गांव तक जहां मेले में छेड़छाड़-हुड़दंग हो रही वहीं लूट और गोलियां चल रही।

बाइक सवार युवक से बदमाशों ने दस हजार की नगदी लूटकर बदामश बाइक दौड़ाते हुए निकल लिए।

बाइक सवार को पीटकर लूटा

बीती रात जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर तहसील मुख्यालय के सामने रात करीब 11 बजे कि युवक से लूट की घटना अंजाम पाई। बगिया चौराहा निवासी कन्हैया लाल अग्रहरि ड्राइवर को छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक से बदमाशों ने दस हजार की नगदी लूटकर बदामश बाइक दौड़ाते हुए निकल लिए। युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसको पीटकर कपड़े तक फाड़ डाले। स्थानीय पुलिस अब छानबीन में जुटी है।

उमरपुर-शोधनपुर गांव के बीच भंडारा खाकर लौट रहे युवकों पर बदमाशों ने गोलियां दाग दी थी।

भंडारा से लौट रहे युवकों पर फायरिंग

उधर, 16 अक्टूबर की रात करौंदीकलां थाना क्षेत्र के उमरपुर-शोधनपुर गांव के बीच भंडारा खाकर लौट रहे युवकों पर बदमाशों ने गोलियां दाग दी थी। घटना में करौंदीकलां थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी अनुज कुमार व इसी थाना क्षेत्र के नागनाथपुर गांव निवासी सुभाष यादव को रास्ते में रोक कर बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी थीं।

जिससे अनुज कुमार व सुभाष यादव बुरी तरह जख्मी हुए थे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। साथ ही तीन नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

दोनों घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।

विहिप जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

शहर के अति व्यस्ततम इलाके और एसपी ऑफिस से दस कदम की दूरी पर 15 अक्टूबर की रात विहिप जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ‘बिल्लू’ और पुजारी पर प्राणघात हमला हो गया। वह भी तब जब वो शहर के डाकघर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूजा करके बाहर निकले थे। उसी समय वहां पर कुछेक अराजकतत्व मंदिर के पास अवैध ढंग से होर्डिंग लगाने पहुंच गए। विहिप नेता ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वो सभी आमादा फौजदारी हो गए थे।

15 अक्टूबर की रात विहिप जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ‘बिल्लू’ और पुजारी पर प्राणघात हमला किया।

शोहदे कर कर रहे हुड़दंग

विहिप जिलाध्यक्ष के अनुसार निर्भय सिंह और अजय सिंह 25 लोगों को लेकर गाड़ी से मंदिर पर आए थे। वह सभी तलवार आदि लिए हुए थे। उन्होंने मंदिर को भी क्षतिग्रस्त किया था। इस मामले में भी केस दर्ज हुआ है़। इसके अतिरिक्त शहर की ऐतिहासिक दुर्गापूजा में शोहदे हुल्लड़ कर रहे हैं।

बस स्टेशन, गोलाघाट, आज़ाद तिराहा, कोतवाली चौराहा आदि स्थलों से पुलिस नदारद है।सरेआम छींटाकशी हो रही वो भी तब जिला सुरक्षा संगठन, अपराध निरोधक कमेटी, केंद्रीय पूजा व्यवस्था व नवगठित दुर्गा पूजा संचालन दस्ता मौजूद है़ मगर सबके सब अपने-अपने शिविरों में ‘मौन’ है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button