सुखबीर बादल ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री चन्नी को टैग कर कहा

SAD का आरोप, कांग्रेस ने करवाया हमला:- कांग्रेस विधायक पिंकी पर दर्ज हो केस

सुखबीर सिंह बादल

फिरोजपुर में हरसिमरत कौर के कार्यक्रम के बाद हुई झड़प के मामले में शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। SAD ने कहा है कि यह हमला कांग्रेस ने करवाया है। इस पूरे प्रकरण के पीछे कांग्रेस के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का हाथ है। SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल ने इस संबंध में ट्वीट कर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टैग किया है।

सुखबीर ने ट्वीट कर कहा है कि CM चरणजीत चन्नी को कांग्रेस विधायक परमिंदर पिंकी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश देना चाहिए। उनके गुंडों ने अकाली नेता जोगिंदर जिंदू के वाहन पर हमला और फायरिंग की। नेता नोनी मान पूर्व केंद्रीय मंत्री के समारोह में शामिल होने के बाद यात्रा कर रहे थे। अकाली नेता नोनी मान ने फोटो दिखाते हुए आरोप लगाया है कि हरसिमरत कौर का विरोध करने वालों में कांग्रेस के एमसी और अन्य नेता शामिल थे। यही नहीं किसान नेता भी पूरी तरह से कांग्रेस के साथ मिलकर चल रहे हैं।

सुखबीर सिंह बादल की तरफ से किया गया ट्वीट

माहौल तनाव पूर्ण, दोनों पक्ष केस दर्ज करवाने पर अड़े

घटनाक्रम के बाद से फिरोजपुर में माहौल तनावपूर्ण है। शिअद नेता मांग कर रहे हैं कि कांग्रेसी विधायक और किसानों पर केस दर्ज किया जाए। SAD की ओर से नेता नोनी मान ने एसएसपी को शिकायत दी है। उधर, किसान नेता हरनेक महिमा का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है, यदि मामला दर्ज नहीं होता तो संघर्ष शुरू करेंगे। अकाली दल के उन पर लगाए कांग्रेसियों के साथ मिलकर विरोध करने के सभी आरोप झूठे हैं। इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा को जानकारी दे दी गई है, मोर्चा की ओर से लिए गए फैसले पर अमल किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button