बॉलीवुड की वो हिरोइन जिसके इशारों पर नाचते थे दाऊद और अबू सलेम!

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मोनिका बेदी का निजी जीवन भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। सिने जगत में एक उम्दा अदाकारा के रूप में पहचान बनाने वाली मोनिका बेदी की शादी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहम के विश्वसनीय अबू सलेम के साथ हुई थी। इसकी वजह से उनका एक्टिंग करियर अँधेरे में चला गया और मोनिका का नाम गर्दिश में। हालाँकि कुछ चुनिंदा फिल्मो में ही अपने काम से उन्होंने अपनी कला को साबित कर दिया था। उनकी बेहतरीन फिल्मो में से कुछ हैं:

फिल्म : सुरक्षा (1995)
किरदार : किरण
फिल्म सुरक्षा से ही मोनिका बेदी ने अपने बॉलीवुड फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। राजू मवानी द्वारा निर्मित और निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने एक करोड़पति की भतीजी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोले में सुनील शेट्टी नज़र आएं। फिल्म की कहानी के अनुसार, किरण(मोनिका बेदी) अमेरिका से 25 लाख की एक अंगूठी लेकर भारत वापस आती है। इस कीमती अंगूठी के लिए भारत आते ही उसका अपहरण हो जाता है।

फिल्म : तिरछी टोपीवाले (1998)
किरदार : सनम ओबेरॉय

इस फिल्म में मोनिका बेदी चंकी पांडेय के साथ मुख्य कोरदार में नज़र आई थी। तमिल, कन्नड़, तेलुगू, बंगाली आदि भाषाओं की फिल्मों में अभिनय के बाद मोनिका बेदी ने इस हिंदी फिल्म से मेनस्ट्रीम फिल्मजगत में कदम रखा। नदीम खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोनिका ने एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनकी मां का किरदार रीमा लागू और पिता का किरदार कादर खान ने निभाया था। उनकी इस फिल्म को भी लोगों से काफी सराहना मिली थी।

फिल्म : जानम समझा करो (1999)
किरदार : मोनिका

सलमान खान और उर्मिला मातोंडकर स्टारर इस फिल्म में मोनिका ने भले ही साइडरोल किया हो, लेकिन उनके अभिनय ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। इस फिल्म में मोनिका सलमान की साइड गर्लफ्रेंड के किरदार में हैं। दरअसल, इस समय तक मोनिका और अबू सलेम के सम्बन्ध की खबरें आने लगी थी। एक इंटरव्यू में मोनिका बेदी ने बताया था कि अबू सलेम उनसे अपनी पहचान छुपाकर मिला था। वह मोनिका के सामने एक पाकिस्तानी व्यापारी के रूप में मिला था।

फिल्म : जोड़ी न. 1 (2001)
किरदार : रिंकी

यह फिल्म मोनिका बेदी के फ़िल्मी करियर की सबसे सफल फिल्म रही। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में संजय दत्त नज़र आये थे। हालाँकि इस फिल्म की भी अपनी कहानी है। जानकारी के अनुसार, मोनिका बेदी को यह फिल्म दिलाने में अबू सलेम का एहम रोल था। इसलिए संजय दत्त इस फिल्म में मोनिका के साथ काम करने से झिझक भी रहे थे। धमकियों के चलते संजय दत्त ने फिल्म के निर्माताओं से मोनिका के साथ इंटिमेट सीन न रखने का अनुग्रह किया था। इन सब स्थितियों के बावजूद मोनिका ने अपने अभिनय से इस फिल्म को अपने करियर की सबसे अच्छी फिल्म बना लिया।

फिल्म : प्यार इश्क और मोहब्बत (2001)
किरदार : माया ढिल्लों
इस फिल्म में मोनिका ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो अपने प्रेमी गौरव को सुपर मॉडल बनाना चाहती है। हालाँकि गौरव(अर्जुन रामपाल) माया के इस ऑफर को ठुकरा कर स्कॉटलैंड चला जाता है। इस फिल्म में मोनिका का किरदार जितना रोचक लिखा गया है, उसे मोनिका बेदी ने अपने अभिनय से और निखारा था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Related Articles

Back to top button