हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा पर पत्थरबाजी

हरियाणा के मेवात में ब्रज मंडल यात्रा पर लोगों ने पथराव कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए। और लोगों के द्वारा कई गाड़ियों में आग भी लगा दी गई।

हरियाणा के मेवात में ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। लोगों ने झड़प के दौरान करीब पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि यात्रा पर अचानक हमला किया गया।

खास बात है कि हर साल की तरह इस साल भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई है। यात्रा में गुरुग्राम से भी सैकड़ों गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर नूह में गए हुए थे।

यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल हड पहुंच रही थी। उसी दौरान समुदाय विशेष से जुड़े शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया और करीब पांच गाड़ियों में भी आगजनी और तोड़फोड़ की है। हालांकि, पुलिस अभी तक इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन कहीं ना कहीं इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। अभी नूह बाईपास पर जबरजस्त पथराव है, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी हो रही है। नलहड़ रोड और खेड़ा मोड़ के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता फसे हुए हैं, पुलिस गायब है और मौके पर स्तिथि तनावपूर्ण है।

https://twitter.com/M_ShyamJi/status/1685950816304369664?t=V7YLgE-2hqNprWV5hMromg&s=08

Related Articles

Back to top button