ब्लड की कमी दूर करने को भाजयुमों लगाएगा प्रदेश भर में ब्लड डोनेशन कैम्प प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिए 2 हजार ब्लड यूनिट एकत्र करने के निर्देश

देहरादून — प्रदेश के अस्पतालों में ब्लड की कमी को दूर करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा कल से प्रदेश भर में ब्लड डोनेशन कैंप शुरू करने जा रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक के निर्देश पर विधान सभा वार कैंप आयोजित किये जाएँगे। पहले चरण में 2 हज़ार यूनिट ब्लड एकत्रित करने के लिए कहा गया। इसके लिए प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को सयोंजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्लड की कमी नहीं होने दी जायेगी। मोर्चा जरुरत के मुताबिक दूसरे चरण में भी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करेगा। युवा मोर्चा स्वास्थ्य विभाग के अधकारियो से समन्वय बनाकर आवश्यक्तानुसार ब्लड की व्यवस्था करेगा।

Related Articles

Back to top button