एशिया कप से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया।

एशिया कप 2022 में सुपर-चार के मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने छह विकेट से हरा दिया है।

एशिया कप से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया।

एशिया कप 2022 में सुपर-चार के मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने छह विकेट से हरा दिया है। 174 रनों के टारगेट को श्रीलंका ने पांचवीं बॉल पर हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का अब फाइनल में जगह बनाना लगभग मुश्किल हो गया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही अपने दो विकेट गंवा दिए। कोहली 0 और केएल राहुल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 72 और सूर्या ने 34 रनों की पारी खेली। हालांकि रोहित के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरते रहे जिसके चलते भारत का स्कोर 175 रन के अंदर ही रह गया।श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया है। 174 रन के टारगेट को श्रीलंका ने आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 57 और पथुम निसंका ने 52 रनों की पारी खेली।दसुन शनाका 33 और भानुका राजपक्षे 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

Related Articles

Back to top button