सपा की साइकिल यात्रा: अखिलेश यादव साढ़े 6 किलोमीटर चलाएंगे साइकिल, डिंपल दिखाएंगी हरी झंडी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की साइकिल यात्रा (Bicycle Rally) का आयोजन किया रहा है. लखनऊ में इसकी शुरुआत खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करेंगे. वह समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ से सुबह 10 बजे चलकर जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचेंगे. वहीं अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिम्पल यादव (Dimple Yadav) कन्नौज में साइकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी.

लखनऊ में समाजवादी साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग से शुरू होकर लारेटो चौराहा, कालीदास चौराहा, जियामऊ, 1090 चौराहा, जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, सिरोज कैफे, सीएमएस चौराहा, दयाल चौराहा होते हुए साढ़े 6 किलोमीटर की दूरी तय करके पार्क पहुंचेगी. जनेश्वर मिश्र पार्क में अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. बता दें आज जनेश्वर मिश्र का 89वां जन्मदिवस है.

आज हर जिले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस संबंध में वरिष्ठ नेताओं को जिलों का प्रभारी बनाया गया है और उनको जिलों में रहकर यात्रा की कमान संभालने के लिए कहा गया है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कौन, किस जिले का प्रभारी बनाया गया है और किसको समाजवादी पार्टी ने दी है साइकिल यात्रा की जिम्मेदारी आइए जानते हैं…

आगरा- रामजी लाल सुमन पूर्व सांसद

मैनपुरी- लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा

फिरोजाबाद- अक्षय यादव पूर्व सांसद

मथुरा- संजय लाठर एमएलसी, उदयवीर सिंह एमएलसी

अलीगढ़- मो फहाद राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, जफर आलम पूर्व विधायक

एटा- रमेश बघेल

कासगंज- आलोक कुमार शाक्य पूर्व मंत्री

हाथरस- विनोद सविता राष्ट्रीय सदस्य समाजवादी पार्टी

कानपुर नगर- जूही सिंह

कानपुर देहात- केके सचान पूर्व विधायक

कानपुर ग्रामीण- सुधीर रावत पूर्व मंत्री

फर्रूखाबाद- अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी

इटावा- डा0 राजपाल कश्यप एमएलसी प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ

कन्नौज- रूकमणी देवी निषाद

औरैया- श्रीराम पाल पूर्व मंत्री

झांसी- शिव राम कुशवाहा पूर्व मंत्री

ललितपुर- कप्तान सिंह राजपूत पूर्व विधायक

जालौन- रामाधार सिंह राजपूत पूर्व मंत्री

बांदा- शिव चरन प्रजापति पूर्व मंत्री

हमीरपुर- तिलक चन्द्र अहिरवार पूर्व मंत्री

महोबा- रमेश कुशवाहा पूर्व विधायक (ललितपुर)

चित्रकूट- डॉ मान सिंह एमएलसी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा

इलाहाबाद- जय शंकर पाण्डेय पूर्व मंत्री

फतेहपुर- विशम्भर प्रसाद निषाद सांसद

प्रतापगढ़- इन्द्रजीत सरोज राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी

कौशाम्बी- डॉ अशोक पटेल पूर्व सांसद

वाराणसी- अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक

वाराणसी महानगर- उज्जवल रमण सिंह विधायक/पूर्व मंत्री

जौनपुर- डॉ विनोद बिन्द (मुगलसराय)

चन्दौली- संजय चौहान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी

गाजीपुर- लल्लन यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद

मिर्जापुर- राम किशोर बिन्द पूर्व मंत्री

भदोही- राज नारायण बिन्द पूर्व विधायक

सोनभद्र- विजय सिंह गौंड पूर्व विधायक, व्यास जी गौंड प्रदेश अध्यक्ष अनु जनजाति प्रकोष्ठ

आजमगढ़- जगदीश कुशवाहा पूर्व सांसद

बलिया- रमाशंकर विद्यार्थी राजभर पूर्व सांसद

मऊ- मनोज पाण्डेय विधायक/पूर्व मंत्री

गोरखपुर- आशुतोष उपाध्याय विधायक

देवरिया- रामहरी चौहान राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी

कुशीनगर- रामभुआल निषाद पूर्व मंत्री

महाराजगंज- आलोक तिवारी पूर्व सांसद

बस्ती- माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व स्पीकर विधान सभा

सिद्धार्थनगर- राम प्रसाद चौधरी पूर्व मंत्री

संतकबीरनगर- राम ललित चैधरी पूर्व मंत्री

गोण्डा- सन्तोष यादव सनी एमएलसी

बहराइच- राकेश वर्मा पूर्व मंत्री

श्रावस्ती- यासिर शाह विधायक

बलरामपुर- शशांक यादव एमएलसी

फैजाबाद- प्रो बी पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा

अम्बेडकरनगर- रामसुन्दर दास निषाद एमएलसी

बाराबंकी- दयाराम पाल पूर्व मंत्री

सुल्तानपुर- राममूर्ति वर्मा पूर्व मंत्री

अमेठी- रघुवीर सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी

हरदोई- संजय गर्ग विधायक/प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा

लखीमपुर खीरी- नरेन्द्र वर्मा विधायक/पूर्व मंत्री

रायबरेली- राम गोविन्द चौधरी नेता प्रतिपक्ष विधान सभा, उप्र

सीतापुर- राम आसरे विष्वकर्मा पूर्व मंत्री

उन्नाव- अन्नू टण्डन पूर्व सांसद

बरेली- नरेश उत्तम पटेल जी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,उ0प्र0

बदायूं- धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद

पीलीभीत- भगवत शरण गंगवार पूर्व मंत्री

शाहजहांपुर- सुनील यादव एमएलसी

मुरादाबाद- श्याम लाल बच्ची सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा

सम्भल- मांगे राम कश्यप प्रदेश सचिव

बिजनौर- जावेद अली खान पूर्व सांसद

रामपुर- तंजीम फातिमा विधायक/पूर्व सांसद

अमरोहा- मूलचन्द्र चौहान पूर्व मंत्री

मेरठ- स्वामी ओमवेश पूर्व विधायक

गाजियाबाद- राज कुमार भाटी

हापुड़- रमेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी

बुलंदशहर- मौलाना यासीन उस्मानी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा

नोएडा- किरन पाल कश्यप पूर्व मंत्री

गौतमबुद्धनगर- फकीर चन्द्र नागर पूर्व जिलाध्यक्ष

बागपत- बीर सिंह यादव

सहारनपुर- श्रीमती तबस्सुम हसन पूर्व सांसद, रुद्रसेन चौधरी जिलाध्यक्ष, जगपाल दास गुर्जर पूर्व जिलाध्यक्ष, उमर अली खान पूर्व विधायक, माविया अली पूर्व विधायक

मुजफ्फरनगर- प्रमोद त्यागी

शामली- सुधाकर कश्यप पूर्व मंत्री

Related Articles

Back to top button