अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ में कांग्रेस ने लगाए थे पोस्टर, अब सपाइयों ने प्रियंका गांधी को किया उल्टा !

मुज़फ्फरनगर सपा व कांग्रेस में पोस्टर वार शुरू हो चुका है ।पिछले दिनों आजमगढ़ जनपद में यूपी कांग्रेस कमेटी की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर चस्पा किये गए थे । जिसमे अखिलेश यादव पर CAA व NRC पर चुप्पी साधने जैसी टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद अब सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है जो कि जनपद के हर चौक चुराहे पर चस्पा भी कर दिए गए हैं। जिसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का फोटो उल्टा लगाया हुआ है और सपा अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रियंका गांधी द्वारा माफी मांगने और अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का खंडन करने की मांग की गई है।

दरअसल CAA व NRC के विरोध में पिछले दिनों यूपी में जमकर उपद्रव हुआ था। जिसके चलते सभी विपक्षी पार्टियों ने इस पर राजनीति की थी। सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद सभी पार्टियां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में गए थे और अपना समर्थन दिया था। जिसके बाद आजमगढ़ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ यूपी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा एक पोस्टर जारी किया था जिसमे अखिलेश यादव पर CAA व NRC का विरोध ना करने का आरोप लगाते हुए चुप्पी साधने के पोस्टर आजमगढ़ की दीवारों पर चस्पा किये गए थे। जिसके बाद आज दिन निकलते ही सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर मलिक द्वारा कांग्रेस के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया है। जिसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का फोटो उल्टा लगाया हुआ है और सपा अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रियंका गांधी द्वारा माफी मांगने और अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का खंडन करने की मांग की गई है।

सपा युवजन सभा पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने बताया कि हमारे आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में प्रियंका गांधी के इशारे पर कांग्रेस द्वारा पोस्टर लगाए गए है। जिसमे अखिलेश जी पर CAA व NRC पर चुप्पी साधने के आरोप है जबकि सड़क से लेकर संसद तक सपा ने इसका सबसे ज्यादा विरोध किया है और आदरणीय अध्यक्ष जी ने तो एनपीआर का फार्म भी नही भरा और ना ही भरने की जनता से भी अपील की। हम मांग करते है कि प्रियंका गाँधी माफी मांगे क्योकि उनके इशारे पर ही ये पोस्टर लगाए गए है। अगर वे माफी नही मांगती तो जनपद जनपद जन आक्रोश उनके खिलाफ होगा।

 

https://youtu.be/SHDVUQQlZW4

Related Articles

Back to top button