उत्तरप्रदेश में सपा करेगी बीजेपी का सफाया – अखिलेश यादव

लखनऊ –उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावो को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर रही है और लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ही भाजपा से मुकाबला करेगी और उसे हराएगी। कांग्रेस पार्टी का नाम लेते उन्होंने कहा कि वो एक राष्ट्रिय दल है ।उसे अपने बारे में खुद तय करना है। अखिलेश ने सपा अपने सहयोगियों के साथ चुनाव में जायेगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के जरिए सत्ता में आने वाले भाजपा के लोग अलोकतांत्रिक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री के बारे में क्या कहा जाए, जो यह कहते हैं कि मेट्रो बनाने से, एक्सप्रेस-वे बनाने से, रिवरफ्रंट बनाने से, पार्क बनाने से वोट नहीं मिलता है। सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारी जितना चाहे अन्याय और अत्याचार कर ले। मन न भरा हो तो और कर ले, लेकिन इसका संदेश क्या जा रहा है यह भी सोच ले।
साथ ही यह भी कहा कि सरकार मां गंगा और गोमती की सफाई के नाम पर झूठ बोल रही है। सारे गंदे नाले नदियों में गिर रहे हैं। शहरों में नाले, गंदगी, कूड़े की सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर सरकार ने कुछ नहीं किया। बजट में आलू खरीद के लिए एक हज़ार करोड़ देने की बात कही गई है। लेकिन किसानों का आलू नहीं खरीदा गया। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार को छह साल का हिसाब देना है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार 6 साल से है केंद्र में 9 साल से। नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश विकास में 22वे नम्बर पर है। एनसीआरबी के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अन्याय और अपराध सबसे ज्यादा हो रहा हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button