जीत की ओर पहुंची सपा? 26224 वोटों से आगे शिवपाल, जानें भाजपा का हाल

ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह को 9735 वोट मिले हैं। शाम तक नतीजे आ जाएंगे

यूपी में भले ही भाजपा की सरकार बनती दिख रही है हो, लेकिन वीआईपी सीटों में से एक जसवंतनगर में सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव जीत साफ नजर आने लगी है। शिवपाल सिंह यादव 26224 वोटों के साथ प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। शिवपाल सिंह को अब तक 61865 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे भाजपा के विवेक शाक्य को 35641 वोट ही मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह को 9735 वोट मिले हैं। शाम तक नतीजे आ जाएंगे।

बतादें कि गोरखपुर, करहल के बाद बाद हॉट सीट कही जाने वाली जसवंतनगर सीट पर इस पर भाजपा और सपा का जोरदार मुकाबला है। सातों चरण खत्म होते ही सभी की नजरें अपनी-अपनी सीटों के नतीजों पर टिकी हैं। इस सीट पर सपा से शिवपाल सिंह यादव और भाजपा से विवेक शाक्य चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच जोरदार मुकाबला है। इस सीट को लगातार सपा ही जीतते चली आ रही है। शिवपाल सिंह यादव इस सीट से सीटिंग विधायक हैं।

1996 से शिवपाल यादव जीतते चले आ रहे हैं जसवंतनगर सीट

इटावा की जसवंत नगर सीट पर अब तक 16 चुनाव हुए हैं। उनमें से 12 मे मुलायम सिंह यादव या उनके भाई शिवपाल यादव जीते। 1996 से शिवपाल यहां से जीत रहे हैं। मुलायम का पैतृक गांव सैफई इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस बार यहां जातीय गणित और रसूख का मुद्दों से मुकाबला है। 2017 की प्रचंड भाजपा लहर में भी इटावा की जसवंतनगर सीट सपा ने 52,616 वोटों से जीती थी। इसीलिए इस सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर से सात बार चुनाव जीते। उनके भाई शिवपाल यादव लगातार पांचवीं बार विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button