सपा नेता ने फूंका राम गोपाल का पुतला – देखे विडियो

सपा नेता ने फूंका राम गोपाल का पुतला

सपा नेता ने फूंका राम गोपाल का पुतला

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को सपा नेता व पूर्व सपा नगर मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का महावीर चौक समाजवादी पार्टी ज़िला मुख्यालय के निकट फूंका पुतला। वही सपा नेता ने पुतला फूंकते हुए राम गोपाल यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि नेता ने राम गोपाल यादव मुर्दाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

 

आपको बता दे इस दौरान शुजाअत राणा ने कहा कि राम गोपाल यादव बीते दिनों सीएम योगी से मिले थे और उनसे मिलकर सपा नेताओं के अत्याचार व उत्पीड़न को रोकने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा राम गोपाल यादव ने अपने मांग पत्र में सिर्फ यादवों के नाम लिखे थे, जबकि आज़म खान, नाहिद हसन जैसे नेताओं समेत सैकड़ो नेताओ व कार्यकर्ताओं का खुलकर उत्पीड़न हो रहा है। लेकिन राम गोपाल को सिर्फ यादव नेता लगते है। जो उन्हें वोट भी भी नही देते। वही मुसलमान सबसे ज्यादा वोट करता है, लेकिन उनके नेताओ का उत्पीड़न कोई मायने नही रखता। उन्होंने कहा राम गोपाल ने पार्टी को घुटनों पर ला दिया है, जबकि समाजवादी का इतिहास रहा है कि जब भी किसी कार्यकर्ता को जरूरत पड़ी तो पार्टी सड़को पर रहकर आंदोलन किया, लेकिन प्रोफेसर राम गोपाल सीएम के सामने घुटने टेकते दिखे जिससे पार्टी का अपमान हुआ है। वही प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने हमारे नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुमराह कर रखा है। इसलिये उनका पुतला फूंका गया।

 

Related Articles

Back to top button