सपा माफियाओं को संरक्षण देती है, कांग्रेस के समय में रोज आतंकी हमले होते थे: योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज डुमरियागंज लोकसभा सीट पर एक रैली को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

CM Yogi Adityanath: छठवें चरण में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे वैसे ही सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। छठवें चरण के लिए 25 मई को वोट डाले जाएंगे। यूपी की कुल 14 लोकसभा सीटों पर 25 में को मतदान होगा। छठवें चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा। उनमें से एक सीट उत्तरप्रदेश की डुमरियागंज लोकसभा सीट भी है। जहां से बीजेपी ने इस बार भी अपने वर्तमान सांसद जगदंबिकापाल पर दांव लगाया है। आज डुमरियागंज लोकसभा सीट के बीजेपीप्रत्याशी जगदंबिका पालके समर्थन में डुमरियागंज केराजकीय इंटर कॉलेज में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदितनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में योगी आदित्यनाथ ने सपा औरकांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

हमने अपराधियों को उल्टा लटकाने का काम किया

रैली को संबोधित करते हुएयोगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला बोला, योगी ने कहा कि हमने सपा द्वारा पोषित अपराधियों को उल्टा लटकाने का काम किया है। कुछ का तो राम नाम सत्य हो गया। और कुछ जेलों में बंद है। सपा अपराधियों को संरक्षण देती थी, इसलिए उसको हमारे इस कदम से पीड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रोज आतंकवादी हमले होते थे। आज सीमा पार के आतंकी खामोश हो गए हैं। क्योंकि उनको भी पता है की भारत में किसका शासन चल रहा है।

सपा और माफिया का चोली-दामन का साथ: योगी

सपा पर करारा प्रहार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सपा और अपराधियों का चोली-दामन का संबंध रहा है। प्रदेश का हर माफिया सपा का संरक्षित रहा है। सपा की संवेदना समाज, बेटी और व्यापारी के साथ नहीं बल्कि माफियाओं के साथ है। माफिया के प्रति इनकी संवेदना देखते हुए जनता ने इन्हें 2014, 2017, 2019 और 2022 में खारिज कर दिया। अबकी बार 400 पार के नारे को सुनकर सपा चारों खाने चित हो गई है।

सपा प्रत्याशी पर जमकर बोला हमला

योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए की, माफिया पनपेंगे तो संपत्तियों पर कब्जा करेंगे। उन्होंने सपा के प्रत्याशी भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस माफिया को गोरखपुर और संत कबीर नगर की जनता ने भगाया है। उसे बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर कभी भी अपनाएगी नहीं।

इस दौरान बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे हरिशंकर सिंह ने बसपा से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया। सभा में प्रत्याशी जगदंबिकापाल, विधायक जयप्रताप सिंह, विधायक विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

 

 

 

Related Articles

Back to top button