डॉ० अरविंद गुप्ता को सपा नें दिया बड़ा कद, समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनें जनपद में भाजपा को लगा बड़ा झटका

फर्रुखाबाद नगर के प्रमुख समाजसेवी व चिकित्सक डॉ० अरविन्द गुप्ता को सपा नें प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|

दरअसल लोक सभा चुनाव में टिकट मांग करनें के बाद सफलता हाथ ना लगनें से वह बीजेपी से काफी खिन्न थे| जिसके बाद उन्होंने साइकिल की सबारी करनें का मन बना लिया था| वहीं बीते दिनों जब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जनपद दौरे पर आये थे तभी पूर्व सांसद मुन्नू बाबू के आवास पर उनकी सपा सुप्रीमो से एकांत में मुलाकात भी हुई थी| तभी से लोक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष डॉ० अरविन्द गुप्ता के सपा में जानें की अटकलें तेज हो गयीं थी|

जिसके बाद अब सपा सुप्रीमों नें अखिलेश यादव नें डॉ० अरविन्द गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है| वहीं भाजपा को बड़ा झटका लगा है| डॉ० अरविंद गुप्ता नें जेएनआई को बताया कि उन्हें सपा में सम्मान मिला है| जहाँ सम्मान मिले वहीं जाना चाहिए| अब वह सपा में रहकर साइकिल की रफ्तार तेज करेंगे

Related Articles

Back to top button