मध्य प्रदेश से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी ने किया निष्कासित, बीजेपी प्रत्याशी को दिया था वोट !

मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं जहां पर बीजेपी ने 2 सीटें जीती हैं तो वहीं कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर पाई है। बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह को जीत हासिल हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के इकलौते विधायक राजेश शुक्ला को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निष्कासित कर दिया है।

खबर है कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के इकलौते विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा के पक्ष में वोट किया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बाहर किया गया है। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से मिली है। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है कि “मध्यप्रदेश के बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

बता दें कि विधायक राजेश शुक्ला ने कहा था कि मैंने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। पार्टी की तरफ से कोई निर्देश नहीं थे कि किसके पक्ष में मतदान करना है हमने अपने स्वयं विवेक से मतदान किया है। जिसके बाद पार्टी ने अब उन्हें निष्कासित कर दिया है। मध्य प्रदेश के नतीजे आने के बाद सबसे ज्यादा जो वोट मिले हैं वह दिग्विजय सिंह को मिले हैं। वहीं आपको बता दें कि 13 महीने बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर एक बार सांसद बन गए हैं। जब कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे थे तो से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव में 56 वोट मिले हैं और उनकी जीत के बाद से ही उनके समर्थक खूब जश्न मना रहे हैं।

वही आपको बता दें कि भाजपा के दूसरे प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी को 55 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 57 वोट मिले और फूल सिंह बरैया को 36 वोट ही मिल पाए जिसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button