सपा-कांग्रेस सत्ता में रहकर जनता का चूसते रहे खून, अब जाति के नाम पर लड़ाने का कर रहे काम: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया तो वहीं उनके निशाने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता रहे। जहां उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जनता का खून चूसने का काम किया है।

अबकी बार 400 का नारा सुन सपा की हालत खराब

देश में छठवें चरण के लिए जनसभा को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर लोकसभा सीट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित किया। तो वही आगे कहा कि अबकी बार हमारी पार्टी ने जो 400 पार का नारा दिया है। इसको सुनने के बाद सपा वालों की हालत खराब होती हुई दिखाई दे रही है। जो सभा क्षेत्रीय पार्टी है वह आज 60 से 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं उन्होंने कहा कि आप लोग देख रहे होंगे सपा और इंडिया गठबंधन वालों की मीटिंग में भगदड़ सी मच रही है। मारपीट, अराजकता व नूराकुश्ती दिख रही है। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सत्ता से कोसो दूर है लेकिन जब यह लोग सत्ता में होंगे तो जनता का खून चूसने का काम करते होंगे। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। आप लोग इसे हमेशा सावधान रहें यह लोग जाति के नाम पर आप लोगों को आपस में लड़ाने का काम भी करेंगे।

एक तरफ राम भक्त तो दूसरी तरफ राम विद्रोही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ राम भक्त हैं जो भारत के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर सकते हैं। भारत को ताकतवर बना सकते हैं। तो दूसरी तरफ वह लोग हैं जो राम विद्रोही है।जो राम के साथ-साथ भारत का भी विरोध करते हैं। कांग्रेस वाले कहते हैं कि पाकिस्तान को धमकी नहीं दीजिए क्योंकि उनके पास एटम बम है। आप लोग सोच सकते हैं कि दाने-दाने के लिए मोहताज पाकिस्तान भारत पर कैसे हमला कर सकता है। जबकि आज भारत इतना मजबूत हो चुका है कि 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन खिलाने का काम कर रहा है। तो आप भी सो सकते हैं कि पाकिस्तान की क्या औकात जो भारत पर हमला कर सके। यह लोग हमेशा से पाकिस्तान की सपोर्ट में रहे हैं। पाकिस्तान से प्यार करते रहे हैं। इसीलिए पाकिस्तान को लेकर यह लोग ऐसी बातें करते रहते हैं। आप लोगों को पता होगा कि 10 साल केंद्र में मोदी सरकार को बने हुए हो गए हैं अभी तक एक भी बम धमाका नहीं हुआ। प्रदेश में 7 साल बीजेपी की सरकार को बने हो गए हैं एक भी दंगा नहीं हुआ है। हमारा देश विकसित भारत की तरफ बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button