दक्षिण अफ्रीकाः भारतीयों के खिलाफ हिंसा की पड़ताल

नई दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय और अश्वेत समुदाय के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राष्ट्रपति सिरील रामफोसा ने अपने पुलिस मंत्री और नताल प्रांत के प्रीमियर को इसकी पड़ताल और स्थिति संभालने के लिए वहां भेजा है। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने स्वयं इसकी जानकारी दी है।

इससे दो दिनों पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष नलेदी पंडोर से इस संबंध में बातचीत कर दक्षिण अफ्रीका में व्यापक स्तर पर हिंसा और दंगों में भारतीयों को निशाना बनाए जाने को लेकर चिंता जतायी थी। पंडोरी ने भारतीयों की पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया था।

उल्लखनीय है कि अदालत की अवमानना के एक मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के जेल जाने के बाद वहां हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के कुछ इलाकों में भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने की खबरें आई थी। वहां के बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये भारत सरकार से मदद की गुहार लगायी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। कई स्थानों पर आगजनी व लूट की खबरें थीं। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी सरकार का कहना था कि यह किसी समूह या समुदाय के खिलाफ नस्लभेदी हरकत नहीं है बल्कि अपराधियों द्वारा यह किया गया।

Related Articles

Back to top button