CM योगी से सोनू निगम ने की मुलाकात, जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक सोनू निगम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में उनके निवास पर मुलाकात की। शनिवार देर शाम अयोध्या पहुंचे सोनू को ट्रस्ट की अनुमति से रात्रि में ही रामलला के दर्शन कराए गए और आरती में भी सम्मिलित किया गया। हालांकि, शाम 6:00 बजे के बाद राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दर्शन नहीं होते। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या भारत का हृदय स्थल है और यहां राम मंदिर का निर्माण भारत की गरिमा का विषय है। राम मंदिर सभी को जोड़ने का काम करेगा।

सोनू निगम ने कहा, राम के लिए एक अच्छा सा गाना बनाऊंगा मैं। अभी मैं रफ़ी साहब का गाना गाता हूं… मुझे अपनी शरण में ले लो राम, ले लो राम… मुझे अपनी शरण में ले लो राम..। उन्होंने कहा कि उनके मन में बहुत दिनों से अयोध्या आने की इच्छा हो रही थी। वह अधिक समय तक दुबई व मुंबई में रहते हैं। इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। राम लला का दर्शन कर शांति व आनंद का अनुभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि मेरी भी इच्छा है कि राम मंदिर में एक ईट रख दूं। वास्तव में यह मेरी ही नहीं समस्त भारतवासियों की इच्छा है कि वह राम मंदिर में अपना योगदान कर सकें। उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके प्रशंसक हैं। बॉलीवुड का प्रधान केंद्र तो मुंबई ही है लेकिन यदि यूपी में भी फिल्म की शूटिंग के रास्ते खुलेंगे तो यह और भी अच्छा होगा। सोनू निगम के साथ काग्रेस नेता संजय निरुपम, फ़िल्म मेकर रोहित सिंह भी थे। इसके बाद सिद्ध पीठ भगवान श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन कर निकास द्वार सीढ़ियों के रास्ते पर श्रद्धालुओं और फैन्स के साथ मोबाइल से फोटो खिंचवाई।

Related Articles

Back to top button