सोनीपत : किसानों के नाम पर नोटंकी कर रही कांग्रेस और भाजपा : अभय चौटाला

सोनीपत। इनेलो नेता विधायक अभय सिहं चौटाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगर सही मायने में किसानों के हितैषी हैं, तो सबसे पहले पंजाब से एसवाईएल का हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाएं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और अगर ऐसा राहुल गांधी करते हैं, तो वह किसानों के सच्चे हितैषी माने जाएंगे। लेकिन ट्रैक्टर पर बैठ कर वाहवाही लूटने से किसान का भला नहीं होगा। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला मुज्जफरनगर जाते हुए बहालगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर पूर्व कृषि मंत्री और मौजूदा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भी लपेटा। अभय ने कहा कि जो खुद की दो बीघा जमीन का भी मालिक नहीं है, वह किसानों के हित के बारे में सोचेगा। किराये के मकान में रहने वालों को क्या पता कि खेती और किसानी क्या होती है? उन्होंने जयंत चौधरी पर किए गए लाठिचार्ज को लेकर कहा कि भाजपा सरकार भूल गई है कि जयंत चौधरी केवल पूर्व मंत्री अजीत सिंह का बेटा नहीं है, बल्कि वह किसानों के रहनुमा चौधरी चरण सिंह का पौता भी है। अगर किसी किसान परिवार पर हमला होगा, तो इनेलो चुप नहीं बैठेगी।

Related Articles

Back to top button