सोनिया गांधी ने जनता से की अपील, बोलीं- हर साल महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रूपये, कांग्रेस का हाथ आपके साथ

कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज चौथे चरण के मतदान को लेकर एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने देशवासियों को कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो के बारे में बताया और उनसे अपनी पार्टी के लिए वोट करने की अपील की।

सोनिया गांधी ने वीडियो के जरिए जनता से की अपील

देश में आज चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी मां प्रियंका गांधी का एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जनता से अपनी पार्टी के लिए मतदान करने की अपील करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है कि “आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है।

कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए देंगे।

इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।

-श्रीमती सोनिया गांधी जी

Related Articles

Back to top button