दामाद का सास पर आया दिल, फिर ससुर ने दोनों के साथ किया कुछ ऐसा…

बिहार से अजीबो-गरीब एक मामला सामने आया है। यहां एक दामाद को अपनी सास से इस कदर प्यार हो गया कि दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया और उसका साथ दामाद के ससुर ने खुद दिया।

दामाद ने सास की मांग में भरा सिंदूर

बिहार के बांका से एक अजब गजब लव स्टोरी का मामला सामने आया है। इस लव स्टोरी की पूरी ही गांव में चर्चा तेजी के साथ होने लगी है क्योंकि मामला सास और दामाद से जुड़ा हुआ है। यहां दामाद को अपनी सास से इस कदर प्यार हो गया कि दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने की कसमें खाने लगे और बाद में दोनों की शादी भी कर दी गई। दरअसल इस मामले में पता चला है कि सिकंदर नाम के व्यक्ति की 30 साल पहले दिलेश्वर और गीता देवी की बेटी से हुई थी। दोनों शादी के बंधन में बंधने के बाद काफी खुश होते हुए दिखाई दिए थे लेकिन अचानक से उनकी खुशियां छिन गई। इस बीच सिकंदर की पत्नी का अचानक से देहात हो गया। इस दौरान महिला अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की को छोड़ गए। जिसके बाद सिकंदर अपनी ससुराल में रहने लगा लेकिन उसको अपनी ही सास से इस कदर प्यार हो गया कि दोनों एक दूसरे के खातिर जीने मरने की कसमें खाने लगे। जब इस मामले के बारे में जानकारी सिकंदर के ससुर को हुई तो उसने बाद में कुछ ऐसा किया इसके बारे में सिकंदर ने कभी नहीं सोचा होगा।

अपनी पत्नी के साथ ससुर ने करा दी दामाद की शादी

सिकंदर को लेकर उसके ससुर ने उसका दामाद उसके ही घर में रहा करता था। जब मुझे जानकारी हुई कि सिकंदर और हमारी पत्नी यानि कि सिकंदर की सास के बीच कोई संबंध चल रहे हैं तो इसके बाद हमने अपनी पत्नी गीता और दामाद सिकंदर को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर इस मामले में पंचायत को बुलाया गया। जहां पंचायत में खड़े होकर सिकंदर ने अपनी सास गीता से प्रेम प्रसंग की बात कही। जिसके बाद गीता के पति ने अपनी पत्नी गीता की शादी अपने दामाद के साथ में करवा दी। इतना ही नहीं दिलेश्वर ने अपनी पत्नी और दामाद काे कोर्ट मैरिज भी करवा दिया। ग्रामीणों के समक्ष सिकंदर गीता देवी को लेकर अपने घर विदा हो गया। दामाद और सास की शादी इस वक्त पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button