मादक पदार्थ की अवैध तस्करी करने के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार

इंदौर,  मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ का अवैध परिवहन करने और सेवन करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया जिले के तुकोगंज थाना क्षेत्र में कन्नू पटेल की चाल निवासी दिनेश यादव (35) को कल गिरफ्तार किया हैं। उसके कब्जे से परिवहन कर ले जाया जा रहा एक किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा मिला है।

ये भी पढ़ें-दो व्यापारियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज,जानें क्या है मामला

इसीप्रकार हिरा नगर थाना पुलिस ने अवैध गांजे का सेवन करने के आरोप में सोनू, राज, अमन और कुणाल के खिलाफ कल चार अलग अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों के पास से चिलम और गांजा जप्त किया गया हैं।
इन मामलों में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की हैं।

Related Articles

Back to top button