Condom में फंस गया सांप, तड़पते देखा तो वन विभाग ने बचाया ऐसे

नई दिल्ली : मुंबई की एक सोसाइटी में एक सांप को बेचैनी के साथ घूमते हुए देखा गया। जिसके बाद उसे बचाने के लिए सांप बचाने वाली एक संस्था ने उसकी मदद की। यह अजीबोगरीब घटना अनजाने में नहीं हुई बल्कि किसी व्यक्ति ने ही इसे अंजाम दिया था।

खबरों के मुताबिक 2 जनवरी को मुंबई के कांदिवली इलाके में एक सोसाइटी के पास सांप को तड़पते हुए देखा गया था जिसके बाद एक महिला ने उसे बचाने के लिए सांप को बचाने वाली संस्था को फोन कर उसे घटनास्थल पर बुलाया।

सांप के मुंह पर लगाया condom

लोगों ने देखा कि सांप अपना मुंह बंधा होने से काफी परेशान था, वो मुंह में प्लास्टिक की थैली लगे होने की वजह से अड़चन महसूस कर रहा था और वह बेचैन था। मौके पर पहुंची टीम ने जब सांप को पकड़ कर जांचा तो उन्हें समझ आ गया कि उसके मुंह पर लगी वो प्लास्टिक की थैली नहीं बल्कि वो इस्तेमाल किया हुआ कंडोम था।

हैरान करने वाली बात यह थी कि उस जहरीले सांप को पकड़ कर कंडोम उसके मुंह पर पहनाया गया था यानी यह माना गया है कि वो व्यक्ति जरूर कोई जानकार ही रहा होगा। वहीँ, जानकारी देने वाली महिला का कहना है कि सांप कंडोम की वजह से सांस नहीं ले पा रहा था। सांप की मदद करने के बाद उसे संरक्षण टीम ने मुंबई के बोरीवली के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में ले रखा गया है।

दर्ज किया गया मामला 

साथ ही सांप की जांच कर नेशनल पार्क में पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इससे सांप को तकलीफ हुई लेकिन अब उसकी स्थिति ठीक है। वहीँ, अब इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ जानवर के साथ इस तरह की क्रूरता करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

उधर संजय गांधी नेशनल पार्क के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेश पेट्रे ने सांप का हाल बताते हुए कहा कि, ”सांप को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है हमने उसको देखा तो हमें उसमें कुछ तकलीफ के लक्षण दिखाई दे रहे थे लेकिन गनीमत रही कि उसे कोई बाहरी चोट नहीं लगी थी। हमने उसकी ठीक हालत को देखते हुए उसे वापस जंगल में छोड़ दिया। इसके साथ ही इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button