सिवान पहुंच यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस सहित विरोधियों को जमकर धोया

सोमेश कुमार सिंह, सिवान

 

सिवान के सभी आठ विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों का धुंआधार प्रचार जारी है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ NDA उम्मीदवारों के पक्ष में सिवान के प्रसिद्ध बाबा महेंद्र नाथ धाम परिसर में एक जनसभा को संबोधित किये।

इस दौरान स्थानीय नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वही अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज से 15 साल पहले बिहार क्या था ये किसी से छुपा हुआ नहीं है। यहाँ कभी गुंडा-माफिया राज चलता था, लेकिन नीतीश जी की सरकार आने के बाद वे सभी जेल में सड़ रहे हैं।

कांग्रेस और राजद के शासन के दौरान बिहार और देश में खूब घोटाले हुए, जिसमे कम्युनिस्ट पार्टियां भी शामिल थी। वही उन्होंने मंच पर मौजूद सिवान के दरौंदा से विधायक और भाजपा के उम्मीदवार करणजीत उर्फ व्यास सिंह के पक्ष में आम जनता से वोट करने का अपील किया। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ देखी गई।

 

Related Articles

Back to top button