सिवान : अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरा बजरंग दल, सामाजिक कार्यकर्ता ने भी किया समर्थन

रिपब्लिक टीवी के सर्वेसर्वा अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही आज सिवान के पचरुखी में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अर्नब गोस्वामी के समर्थन में एक पद यात्रा निकाल कर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
इस दौरान काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता व लोग शामिल थे। पदयात्रा कर रहे लोगों ने, ‘पत्रकारों के सम्मान में-हम सब हैं मैदान में’, ‘अर्नब तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है’ , ‘महाराष्ट्र सरकार’ मुर्दाबाद’ , ‘मुंबई पुलिस मुर्दाबाद’ के जमकर नारे लगाए।
वही सिवान शहर के बीचों-बीच स्थित जेपी चौक पर समाज सेवी देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में संध्या के समय सड़कों पर टायर जलाकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकरियो ने महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि है। वही मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘महाराष्ट्र सरकार ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पूरा देश अर्नब गोस्वामी के साथ खड़ा है।’

Related Articles

Back to top button