बड़ी खबर: नवजोत सिद्धू नें मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया पेश

चंडीगढ़: पंजाब में तख्ता पलट के बाद नए मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए चल रहे अनुमानों के दरमियान पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री बनने का दावा किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिद्धू ने हाईकमान के आगे भी अपनी बात रखी है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिद्धू द्वारा विधायकों का समर्थन हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सिद्धू ने खुल कर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। चाहे रविवार 11 बजे होने वाली सी.एल.पी. की मीटिंग टाल दी गई है परंतु इसके इलावा सभी नेताओं की तरफ से अपनी-अपने स्तर पर मीटिंगें की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री की दौड़ में नवजोत सिद्धू के इलावा सुनील कुमार जाखड़, अंबिका सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी सामने आ रहा है। यह पक्का है कि आज पंजाब में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा और कांग्रेसी विधायकों की तरफ से सोनिया गांधी के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button