कांग्रेस सेवादल से हलवाई परेशान:दो साल से नहीं चुका रहे 35 लाख रुपए,

चक्कर काट-काटकर हो गया परेशान, आत्महत्या करने की धमकी दी

अजमेर में कांग्रेस सेवादल के अलवर गेट पर हुए कार्यक्रम के दौरान हलवाई ने हंगामा कर दिया। हलवाई का आरोप था कि दो साल पहले विश्राम स्थली में हुए सेवादल के अधिवेशन में खाने के लिए किए गए इंतजाम के 36 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। इसके लिए वह जयपुर तक चक्कर काट चुका है। लगातार ब्याज भरते हुए परेशान हो चुका है। अगर वह आत्महत्या कर लेता है तो कांग्रेस जिम्मेदार होगी।

बुधवार को मदार गेट स्थित खंडेलवाल केटरिंग के मनु उर्फ मिलन खंडेलवाल सेवादल के कार्यक्रम में पहुंचे। अपनी बकाया राशि को लेकर हंगामा कर दिया। खंडेलवाल ने कहा कि 10 से 14 फरवरी 2019 तक विश्राम स्थली में चले सेवादल के अधिवेशन में खाने का इंतजाम किया था। इसके लिए ढाई लाख लोगों की व्यवस्था की थी। इसके लिए सत्तर लाख देने थे, लेकिन 35 लाख का भुगतान ही किया। बाकी पैसे बाद में देने की बात हुई। आज तक यह राशि नहीं दी है।

इस बकाया राशि का वह ब्याज चुकाते-चुकाते परेशान हो गए हैं। हर बार टाल दिया जाता है। हंगामा कर रहे हलवाई को एक कार्यकर्ता साइड में ले गया और समझा बुझा कर शांत किया।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button