शिवपाल और डीपी यादव ऐसे करेंगे अब बीजेपी की मदद

यूपी के दो बाहुबली नेता हुए एक , अखिलेश की सुथरी राजनीति को चुनौती

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से मिले जख्मों का दर्द शुक्रवार को फिर उभर आया। उन्होंने माना कि एक सीट पर समाजवादी पार्टी के साथ समझौता करना उनकी बड़ी भूल थी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ भविष्य में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कई बार धोखा खा चुका हूं। भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इनकार न करते हुए कहा कि यह तो आने वाला समय ही बताएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से गठबंधन की अब कोई संभावना नहीं है।

शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल सिंह यादव

यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की शुरुआत

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव अब यादवों की गोलबंदी के जरिए अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। गुरुवार को ही उन्होंने संभल के पूर्व सांसद डीपी यादव के साथ मिलकर यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की शुरुआत की है। अब वे यादवों के दूसरे प्रमुख संगठनों की बारी-बारी से बैठक करेंगे।

मैनपुरी से ‘नेताजी’ चुनाव न लड़े तब सोचेंगे

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी इच्छा है कि मैनपुरी लोकसभा सीट से ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) चुनाव लड़ें। हम ‘नेताजी’ से बात करेंगे, और उन्हें जिताएंगे। यदि वे चुनाव नहीं लड़ते हैं तो फिर हम सोचेंगे।

मजबूती से लड़ेंगे नगरीय निकाय चुनाव

प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी नगरीय निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। सभी जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने यहां निकाय चुनाव की तैयारी करें। इससे संगठन भी नीचे तक मजबूत होगा।

 

Related Articles

Back to top button