न्यूज़ नशा की खबर का हुआ असर, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ना करने पर शिकोहाबाद के एसडीएम को हटाया गया

उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन के बीच न्यूज़ नशा की खबर का असर हुआ है। बता दें कि यूपी के फिरोजाबाद में कुछ मजदूर भूख से परेशान थे जिसकी वजह से वह सड़क पर आ गए थे। उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि पिछले 10 दिनों से यहां कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा है। मजदूरों का यह भी कहना था कि बच्चे भूख से बिलख ने लगे हैं। इसी वजह से वह हंगामा करने सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो गए थे। इन मजदूरों ने शिकोहाबाद के एसडीएम को कई फोन भी किए लेकिन उन्होंने किसी का भी उत्तर नहीं दिया जिस पर अब डीएम चंद्रविजय सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने इसी को बात की डीएम एकता सिंह को हटा दिया है।

इसकी सूचना पर पुलिस भी आई थी जिसने उन्हें समझा कर हटा दिया था पर भूख कितनी देर तक चुप रह सकती थी। जब भूख बच्चों तक पहुँचती है तब सोशल डिस्टेंस के साथ तमाम उपाय भी अनदेखे कर दिए जाते है। भूख सारे नियम कानून भूला देती है। फिलहाल इन परेशान लोगो की समस्या को देखते हुए समाज सेवी संस्था के माध्यम से कुछ व्यवस्था बनाई गई है जबकि प्रशासनिक अधिकारी अभी भी लापरवाह नीद में है कई बार फोन लगाने पर भी sdm शिकोहाबाद का फोन नही अटेंड हो रहा था। जबकि इस प्रशासन को भी समझना चाहिए था कि इन जैसे मजदूरों हंगामा करने से पहले ही आपातकालीन व्यवस्था के दायरे में लाया जाए।

इस पूरी खबर को न्यूज़ नशा ने एक जिम्मेदार चैनल होने के नाते प्रसारण किया तो उसके बाद खबर का असर हुआ। फ़िरोज़ाबाद चंद्रविजय सिंह ने लॉकडाउन उल्लघंन और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जरूरतमंदों को ना कराने के चलते एसडीएम शिकोहाबाद एकता सिंह को हटाया गया है। वहीं अब मुख्यालय के डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह को एसडीएम शिकोहाबाद बनाया गया।

रिपोर्ट – अतुल कुमार
फिरोजाबाद

Related Articles

Back to top button