राजस्थान में विदेशी महिला से छेड़छाड़, की गयीं शर्मनाक हरकतें

हिन्दुस्तान को दुनिया भर के तमाम लोग एक अच्छे पर्यटन स्थल के तौर पर देखते है, और हर साल यहां लाखों के संख्या में लोग घूमने फिरने भी आते। ऐसे में किसी भी विदेशी के साथ भारत में कोई बुरी घटना घट जाए, तो यह देश के गौरव पर आंच ले आता है। ऐसे ही दक्षिण कोरिया से आई एक महिला के साथ एक बुरी घटना घटित हुई।

पुलिस ने जोधपुर (राजस्थान) में एक दक्षिण कोरियाई ब्लॉगर को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने को लेकर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह घटना व्लॉगर के कैमरे में कैद हो गई थी जिसके बाद उसने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। शख्स वीडियो में पीड़िता का पीछा करता व पीड़िता उससे बचने के लिए भागती दिख रही है। युवक की पहचान दीपक जालानी के रूप में हुई है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्यवाही चल रही है।

Related Articles

Back to top button