असम में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबी

असम में दो नावों की टक्कर में एक डूबी; महिला की मौत, 42 ने तैरकर जान बचाई, 4 अभी भी लापता

,

असम के जोरहट में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में 100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहीं 2 नाव आपस में टकरा गईं। इसमें से एक नाव डूब गई। हादसे के बाद 30 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों नाव अलग-अलग दिशा से आ रही थीं। एक नाव जोरहट के निमतीघाट से माजुली आर रही थी, जबकि दूसरी माजुली से जोरहट जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव माजुली घाट से सिर्फ 100 मीटर दूर थी। नावों में करीब 25 से 30 बाइक भी रखी हुई थीं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कि दो नावों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिनमें से एक पलट गई। फिलहाल इस पर कितने लोग थे, इसका पता लगाना मुश्किल है। हालांकि अब तक 42 लोगों को बचा लिया गया है। एक महिला की मौत हुई है। 4 लोगों के लापता होने की खबर है। 2-3 घंटे में पूरी रिपोर्ट आ जाएगी।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बचा रही है। हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य के मंत्री बिमल बोहरा को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे कल निमतीघट पर जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी असम के मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नाव डूबती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद नाव पर सवार लोग नदी में छलांग लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button