जम्मू-कश्मीर के संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा के सदस्य सेठी का निधन

जम्मू,  तत्कालीन जम्मू-कश्मीर के संविधान के निर्माण करने वाली संविधान सभा के सदस्य कृष्ण देव सेठी का गुरुवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 93 साल के थे।


सेठी प्रदेश के संविधान का निर्माण करने वाली समिति के आखिरी सदस्य थे। श्री सेठी के परिवार में पुत्र आचल सेठी तथा एक पुत्री हैं। श्री सेठी ने जम्मू स्थिति अपने आवास पर आज आखिरी सांस ली।


सेठी का जन्म एक जनवरी 1928 को इस समय पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर में हुआ था। वह स्वतंत्र कश्मीर के पक्षधर थे। श्री सेठी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी उतने ही लोकप्रिय थे।

ये भी पढ़े- जनता दल वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एम सी मनुगली का निधन


प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती ने  सेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा, “ सेठी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

मैं उनसे जम्मू में मिलने की उम्मीद कर रही थी। उन्होंने मुझे अपनी बेटी की तरह माना और वह हमेशा मेरे बचपन के अभिन्न अंग रहेंगे। मुझे उनकी विद्वता तथा मार्गदर्शन की कमी खलेगी। ”

Related Articles

Back to top button