लड़कियों से अश्लील हरकत करने के मामले में, एसडीएम गिरफ्तार!


मध्य प्रदेश:सरकारी हॉस्टल में रहने वाली 13 साल की मासूम लड़कियों से पीरियड के बारे में पूछने वाला और उनसे घिनौनी हरकत करने वाला एसडीएम अब पुलिस के शिकंजे में है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एसडीएम को नाबालिग आदिवासी लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह सभी लड़कियां सरकार द्वारा संचालित हॉस्टल में रहती थीं।SDM सुनील कुमार झा आदिवासी लड़कियों के हॉस्टल में जांच और हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गिरफ्तार करने के अलावा SDM सुनील कुमार झा को सस्पेंड भी कर दिया गया है।बताते है कि डिफ्टी कलेक्टर झा अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित एक कन्या छात्रावास का अचौक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रावास के बाल सूंघे और तेल के बारे में पूछा। यही नहीं छात्रा से अश्लील बातें भी की और उसे खींच कर जबरदस्ती गले लगाया।छात्रा ने अधिकारी की इस हरकत की शिकायत झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा से की। कलेक्टर ने इस मामले की जांच कर घटना की जानकारी संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा को दी।संभायुक्त ने तत्काल एक्शन लेते हुए डिफ्टी कलेक्टर सुनील झा को निलंबित कर बुराहापुर अटैच करने के आदेश जारी कर दिया।

 

शिकायत में 11 से 13 साल की लड़कियां शामिल हैं। जिन्होंने आरोप लगाया है कि एसडीएम सर हॉस्टल में दोपहर के पास पहुंचे उन्होंने लड़कियों को गलत तरीके से टच किया, चूमा और पीरियड्स के बारे में सवाल पूछे अधिकारी द्वारा इस तरह के सवाल से वहां मौजूद लड़कियां खुद को असहज महसूस कर रही थी।

लड़कियों ने छात्रावास अधीक्षक से इसकी शिकायत की। अधीक्षक ने थाने में कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद झाबुआ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button