गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकालने गए कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आप जानते हैं कि धर्म ग्रंथों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है लेकिन आज वही माता दर-दर भटकने और भूख प्यास से बिलख बिलख कर मरने के लिए मजबूर है वर्तमान में गायों को अपने भरण-पोषण के लिए तमाम जद्दोजहद करनी पड़ती है लेकिन उसके बाद भी ना तो वह अपना पेट भर पाती है और ना ही अपने बच्चों का इतना ही नहीं देश की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले किसान भी आज परेशान है अपनी समस्याओं को बताने और अपनी मांगों को मनवाने के लिए उन्हें भी इस हड्डियों को गला देने वाली ठंड में अनशन करना पड़ रहा है लेकिन वर्तमान सरकार है कि ना तो किसानों की बात सुनने को तैयार है और ना ही गौ माता की सुरक्षा खानपान की उचित व्यवस्था करा पा रही है इसी को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के द्वारा जगह जगह गाय बचाओ किसान बचाओ का आंदोलन छोड़ते हुए पैदल यात्रा निकाली जा रहे हैं लेकिन स्थानीय पुलिस के द्वारा उनके आंदोलन शुरू करने से पहले ही उन्हें नजरबंद करते हुए जेल भेज दिया जाता है ऐसा ही आज यूपी के बांदा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ भी हुआ है।

पदयात्रा निकाले जाने वाले स्थान पर पुलिस ने पहुंच कर सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने का काम किया लेकिन पुलिस को भी कांग्रेसियोंं को गिरफ्तार करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

आपको बता दें कि पूरा मामला बाना जनपद का है जहां पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में गाय बचाओ किसान बचाओ आंदोलन का ऐलान किया गया था इसको लेकर लगातार पूरे उत्तर प्रदेश में जगह जगह पैदल यात्रा करते हुए यह आंदोलन किया गया था आज बुंदेलखंड के बांदा में अंतिम दिन पदयात्रा का आरंभ किया जाना था जिसको लेकर जनपद के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के केन पथ पहुंच कर पदयात्रा शुरू करनी थी लेकिन पर यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने का काम किया गया

वही पूरे मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव दीक्षित ने बताया कि आज बांदा में प्रियंका गांधी के आवाहन पर गाय बचाओ किसान बचाओ को लेकर पदयात्रा निकालनी थी इस पूरे कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल होने वाले थे लेकिन पदयात्रा शुरू करने से पहले ही जनपद की पुलिस के द्वारा हम लोगों को गिरफ्तार करते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भेजने का काम किया गया है ।

उन्होंने भी बताया कि जैसे कि आप सब लोगों को पता है की जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी तब मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा गायों को चारा खिलाकर उनकी सुरक्षा और व्यवस्था की बात कही गई थी लेकिन आज वर्तमान में वही गाय चारे और भूसे के लिए मोहताज है और भूख पर एस्से मर रही हैं इतना ही नहीं देश का किसान भी आज अपनी मांगों को लेकर हड्डियों को गला देने वाली ठंड में खुले आसमान के नीचे आंदोलन करने में लगा हुआ है लेकिन सरकार के द्वारा उनकी भी मांगे नहीं मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button