Viral Video: CO संग जंगल में पकड़ी गइ महिला CO.. लोगों ने पूछा – “झाड़ियों में क्या..?” बोले – “भइया छोड़ दीजिए”

सासाराम के गीता घाट आश्रम के जंगल में 16 जुलाई को महिला CO एक पुरुष CO के साथ कथित रूप से देखी गईं। ग्रामीणों ने दोनों की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच झड़प हुई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं। महिला CO की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसके बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और सामाजिक तूल पकड़ लिया है।
वीडियो वायरल, महिला CO के साथ बदसलूकी का आरोप
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अधिकारी कैमूर की पहाड़ियों में जंगल के बीच देखे जा सकते हैं। वायरल वीडियो में ग्रामीण उन्हें घेरकर सवाल कर रहे हैं कि “आप लोग जंगल में क्या कर रहे हैं?” वीडियो में पुरुष CO कौशल कुमार ग्रामीणों से माफी मांगते भी नजर आ रहे हैं – “भइया छोड़ दीजिए, आगे से ऐसा नहीं होगा।”
देखें वीडियो, जंगल में दोस्त के साथ घूमने गईं सीओ मैडम झाड़ी में धरा गईं, लोगों ने पकड़ा तो बवाल.. #BiharNews #Rohtas #CO #Kaimur #Rohtas #NitishKumar #BiharPolice pic.twitter.com/nsNkRVJC52
— Live Cities (@Live_Cities) July 19, 2025
तीन ग्रामीण गिरफ्तार, महिला CO ने दर्ज कराया केस
महिला CO ने दरिगांव थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ युवकों ने उनके साथ बदतमीजी और लूटपाट की कोशिश की। इस आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन ग्रामीणों – शुभम उर्फ संदीप बिंद, पवन कुमार और जैकी गुप्ता को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि गिरफ्तार लोग निर्दोष हैं और इस मामले में प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है।
‘मेरे पति निर्दोष हैं’: जेल में बंद ग्रामीण की पत्नी का दर्द
गिरफ्तार ग्रामीण बोलबम की पत्नी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की रात उनके पति को पुलिस ने घर से उठा लिया, बिना किसी पूर्व सूचना के। “मुझे यह तक नहीं बताया गया कि उन्हें क्यों और किस थाने ले जाया गया। रातभर हम अलग-अलग थानों में फोन करते रहे, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली,” उन्होंने रोते हुए कहा।
“हम गरीब किसान हैं, हर दिन की मजदूरी पर घर चलता है। पति के जेल जाने से पूरे घर में खाने का संकट है। आज तक प्रशासन ने नहीं बताया कि मेरे पति को क्यों बंद किया गया।”
ग्रामीणों का सवाल: मंदिर से 2KM दूर जंगल में क्या कर रहे थे अधिकारी?
पूर्व मुखिया प्रतिनिधि तोमर पासवान ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “अगर CO मंदिर में पूजा करने आई होतीं, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन 2 किलोमीटर दूर बगीचे के झाड़ियों में बैठना किसी अधिकारी को शोभा नहीं देता।”
उन्होंने यह भी पूछा कि, “यदि आप अधिकारी हैं, तो आपने अपनी सरकारी गाड़ी मेन रोड पर क्यों नहीं खड़ी की? गाड़ी को जंगल के अंदर क्यों ले गए? यही कारण है कि ग्रामीणों को शक हुआ।”
महिला CO की सफाई: ‘मैं रिश्तेदार के साथ घूमने गई थी’
महिला CO ने अपनी सफाई में कहा, “मैं अपने रिश्तेदार के साथ मंदिर घूमने गई थी, किसी गलत नीयत से नहीं। कुछ युवकों ने हमारे साथ बदतमीजी की और वीडियो बना लिया। उनके खिलाफ मैंने केस दर्ज कराया है।”
उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है और इस घटना को महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी गंभीर बताया है।
न्याय बनाम बदले की कार्रवाई?
इस पूरी घटना ने अब प्रशासनिक निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि “सरकारी अफसरों की गलती पर परदा डाला जा रहा है और निर्दोष युवकों को फंसाया जा रहा है।” वहीं प्रशासन का तर्क है कि “सरकारी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है, जिसकी सजा जरूरी है।”