पवार से मिले शिव सेना के संजय राउत, महाराष्ट्र में गहराया सस्पेंस

महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी के लिए चल रहे विवाद के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा कि वो शरद पवार को दीपावली की शुभकामनाएं देने गए थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम दोनों ने महाराष्ट्र की राजनीति पर भी चर्चा की है।

इससे पहले गुरुवार को ही महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं ने भी शरद पवार से मुलाकात की थी। खबरों के मुताबिक पवार के आवास पहुंचने वालों में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण शामिल थे।

79 वर्षीय पवार ने विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया। सूत्रों का कहना है कि बैठक वर्तमान राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर गठबंधन साझेदारों (NCP और कांग्रेस) की रणनीति पर चर्चा करने के लिए थी। हालांकि थोराट ने मीडिया से कहा कि नेताओं ने वापस जाते मानसूनी वर्षा से राज्य के विभिन्न हिस्सों में फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button