संजय निषाद ने कहा कांग्रेसी, सपाई, बसपाई को बांधकर पीटेंगे

भदोही में सभा को किया संबोधित, कहा- मैने एक सेना तैयार की है

भदोही में संजय निषाद ने विपक्षियों पर जमकर साधा निशाना।

भदोही में भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने विवादित बयान दिया है। कहा कि पिछली सरकारों ने रावण जैसे अन्याय किए। अब अगर कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग हमारे क्षेत्रों में आएंगे। तो हम उनसे पूछेंगे कि पिछले वादों का क्या हुआ। जवाब न मिलने पर हमारे लोग उन्हें बांधकर पीटेंगे। साथ ही कहा कि मैने एक सेना तैयार की है।

पिछली सरकारों ने गरीबों से छीन ली दो जून की रोटी
भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारें रावण जैसी अन्याय करने वाली सरकार थी और उन्होंने गरीबों की दो जून की रोटी भी छीन ली। मैंने एक सेना तैयार की है जो बिंद, केवट, मल्लाह के गांवों में आने वालों से हिसाब पूछेगी। कांग्रेस और बसपा के लोग हमारे मोहल्ले में जाएंगे तो उन्हें बांधकर उनकी पिटाई करेंगे।

कांग्रेस,सपा और बसपा से पूछे जाएंगे सवाल
कांग्रेस से हमारे लोग पूछेंगे की डॉलर कैसे बढ़ गया। हमारी फाइल क्यों गायब करा दी। पहले हिसाब दो नहीं तो बांधकर पीटेंगे। बसपा के लोगों से हमारे लोग पूछेंगे की पिछली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। तो हमारे आरक्षण पर रोक कैसे लगा दी। अब हमारे मोहल्ले में हाथी के लोग जाएंगे तो बांधकर पिटाई करेंगे। सपा के लोगों से पूछेंगे की फूलनदेवी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग क्यों नही उठाई। फूलनदेवी की जमीन सपा नेता पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने हड़पी है। मृतक सांसद फूलनदेवी की मां को खाने के लाले पड़े है। उनके लिए क्या किया, अब सपा के लोग भी हमारे गांवों में आएंगे तो उन्हें भी बांधकर पूछेंगे।

Related Articles

Back to top button