लॉकडाउन में जनपद में चलाया गया सैनिटाइजिंग अभियान

आज उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार कल रात 8 बजे से शुरू हुए 35 घंटे के लोक डाउन में सभी जनपदों में सैनिटाइजेशन के आदेश भी दिए गए थे ।

जिसके चलते आज जनपद सहारनपुर में सभी मुख्य स्थानों मैं सैनिटाईजेशन अभियान चलाने के साथ ही सभी वार्डों में भी पूरा दिन चलेगा सैनिटाइजिंग अभियान।

सहारनपुर फायर ब्रिगेड के साथ ही नगर निगम की टीमों ने संयुक्त रुप से जनपद में चलाया सैनिटाइजिंग अभियान जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितो संख्या को देखते हुए लगातार यह अभियान इसी तरह चलता रहेगा।

इसके साथ ही सहारनपुर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद सहारनपुर में सैनिटाइजिंग अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम की ओर से टीमें गठित की गई हैं जो जनपद के सभी मुख्य मार्गो से होते हुए सभी वार्डों में भी सैनिटाइजिंग पूरा दिन करेंगे।

इसके साथ ही नगर निगम की ओर से एक विशेष कार्यक्रम चलाया गया है जिसके अंतर्गत टैली मेडिसिन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जनपद वासी फोन पर भी अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी है तो उस विषय में दवाइयों से संबंधित जानकारी इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त कर सकेंग

Related Articles

Back to top button