सहाराश्री सुब्रत राय का मुंबई में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।

नई दिल्ली:सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था।जनवरी में हुई थी ब्रेन सर्जरीबता दें कि, सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय की ब्रेन सर्जरी जनवरी में हुई थी।

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सर्जरी हुई थी।

Related Articles

Back to top button