सहारनपुर : गौवंश को मारी गोली, कांग्रेस के पूर्व मंत्री के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

सहारनपुर : गाय के संरक्षक बनी भाजपा के शासन में गाय को ही गोली लग गई जी हां मामला है उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के थाना बेहट क्षेत्र का…गाय को गोली मारने वाला कोई और शख्स नहीं बल्कि हरियाणा के पूर्व मंत्री है। जो कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं निर्मल सिंह पर आरोप लगा है गाय को गोली मारने का… सहारनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के बरथा कोरसी डेरा निवासी मामु हुसैन का कहना है कि जब वह गाय को चराने ले जा रहा था तो उसकी गाय यमुना नदी में पानी पी रही थी कि तभी हरियाणा राज्य के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह जिनका नजदीक में ही घोड़ों का फार्म हाउस है अपने पांच साथियों के साथ घूम रहे थे और उन्होंने उनकी गाय पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी जिससे एक गाय घायल हो गई और वह उसके डेरे में मौजूद है बाकी दो गाय का अभी तक कोई पता नहीं चला है… थाना बेहट पुलिस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 सेक्शन 3, 5 और 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है वहीं अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है बजरंग दल के नेता हरीश कौशिक ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया की मामले की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा

Related Articles

Back to top button